उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र में एक दुकानदार की मौत बिजली का करंट लगने से हो गयी।
ग्राम जगम्मनपुर में मुख्य चौराहे पर पंचम सिंह सेंगर की कोल्ड ड्रिंक और पान-बीड़ी की दुकान थी। बीती रात जब वे अपनी दुकान बंद करते समय तेज हवाओं में टूटे तारों को समेट कर एक तरफ कर रहे थे। तभी अचानक बिजली आ जाने से करंट का शिकार बन गये और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
पंचम सिंह की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय बताई गयी है। उनके परिवार में पत्नी दो पुत्रियां व एक छह माह का पुत्र है। जो कि घर के एक मात्र कमाऊ मुखिया के इस तरह अवसान से सड़क पर आ गया है। इसलिए गांव वालों में पंचम सिंह की मौत पर उनके परिवार के भविष्य को लेकर भारी अफसोस देखा जा रहा था।
जानकारी मिलने पर जगम्मनपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज यशो वर्मा ने मौके पर पहुंचकर उनके शव का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।






Leave a comment