उरई। माधौगढ़ थाना क्षेत्र में मोटर साइकिलों की आमने-सामने भिडंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कालेज झांसी भेजा गया है।
शुक्रवार को अमखेड़ा निवासी अजय कुमार उपाध्याय (40वर्ष) अपनी बहन ममता पत्नी विश्वेश्वर दयाल निवासी एदलपुरा को मोटर साइकिल पर बैठाकर एक विवाह समारोह में शामिल होने तीतरा जा रहे थे। इसी दौरान कमसेरा की ओर से मोटर साइकिल से ही तेज रफ्तार में विजदुवा निवासी हरी सिंह आ रहे थे। दोनों मोटर साइकिलों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इसके कारण अजय कुमार और हरी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ममता भी बुरी तरह से घायल हो गई। जिसे पहले जिला अस्पताल लाया गया लेकिन बाद में हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।






Leave a comment