उरई। गत 27 अप्रैल को आटा टोल प्लाजा के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल जालौन के मोहल्ला बापूसाहब निवासी शिवम त्रिपाठी (28वर्ष) की उपचार के दौरान मौत हो गई।
गत 27 अप्रैल को आटा टोल प्लाजा के पास शिवम त्रिपाठी पुत्र पप्पू त्रिपाठी की मोटर साइकिल ट्रक से भिड़ गई थी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। कानपुर के निजी नर्सिंग होम में उनका उपचार चल रहा था। गुरुवार को देर रात उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई। खबर सुनते ही परिवार तथा मोहल्ले में गहरा शोक छा गया।






Leave a comment