उरई। कदौरा क्षेत्र में मौरम भरकर आ रहा ट्रक थाने के पास पलट जाने से चालक और क्लीनर अनहोनी का शिकार होते बाल-बाल बच गये।
विवरण के मुताबिक ट्रक संख्या यूपी 74 टी 3309 बसरेही घाट से मौरम भरकर ला रहा था। जैसे ही ट्रक थाने के पास पहुंचा तो बगल में चालान हुए ट्रक को साइड देने के चक्कर में ड्राइवर गया प्रसाद का संतुलन बिगड़ गया। जिससे ट्रक रोड के नीचे चला गया और वहीं पलट गया। गनीमत यह रही कि हादसे के बावजूद चालक और क्लीनर को इसमे कोई चोट नही आ पाई।






Leave a comment