उरई। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम सरावन में दो पक्षों में विवाद के बाद लाठी-डंडे चल गये। जिनमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गये। एक घायल की हालत सिर में गहरी चोट के कारण बेहद गंभीर है। उसने थाने में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विवरण के अनुसार सरावन में ज्ञान प्रकाश याज्ञिक की तीन दुकानें हैं। जिनमें पारुल, अनुज कुमार व ज्ञान प्रकाश बैठते हैं। इनमें से पारुल की पिकप गाड़ी भी चलती है। जिस पर कुछ दिनों पहले उसने बाबा नाम के एक ड्राइवर को रख लिया था। बाबा इसके पहले मुन्ना धांसू की पिकप चलाता था और उससे कुछ रुपये एडवांस लिये हुए था।
आज मुन्ना धांसू बाबा से रुपये मांगने के लिए पारुल की दुकान पर आ धमका। इस पर दोनों पक्षों में पहले तूं-तूं, मैं-मैं हुई और बाद में लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें ज्ञान प्रकाश, अनुज और पारुल घायल हो गये जिनमें पारुल की हालत गंभीर है। पारुल ने घटना को लेकर शकील, फरीद पुत्र मुन्ना धांसू, मुन्ना धांसू पुत्र ख्वाजा व एक अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।






Leave a comment