
उरई। राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के सभी जनपदो में तम्बाकू मुक्त विद्यालय“ की पहल चल रही है। इसके तहत आज अनुरागिनी संस्था द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज डकोर एंव इण्टरमीडिएट कॉलेज कुसमिलिया में विद्यालय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के प्रशिक्षक रविन्द्र सिंह परमार ने कहॉ कि धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए कतई हितकर नही है। तम्बाकू धीमा जहर है जो व्यक्ति को कैंसर जैसी गम्भीर खतरनाक बीमारी देता है सरकार ने तम्बाकू निषेध कानून लागू कर दिया है इसके बहुत सारे कानून बनाये गये है जिसमे तम्बाकू उत्पादो की बिक्री और सेवन को नियन्त्रण किया गया है जैसे स्कूल परिषद के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पाद बेचने पर पाबन्दी, दुकानो पर 18 बर्ष से कम आयु के बच्चे को तम्बाकू बेचने पर पाबन्दी और सार्वजनिक स्थलो पर धूम्रपान करने वालो पर दण्डनात्मक कार्यवाही या टीवी व अखवार पर भी तम्बाकू के विज्ञापन पर रोक लगा दी गयी है। टीवी पर फिल्म में तम्बाकू या धूम्रपान के दृश्य के साथ यह चेतावनी भी जारी कि जाती है कि धूम्रपान का सेवन जानलेवा है अमुख कलाकार किसी प्रकार का धूम्रपान के सेवन नही करता इसके अलावा तम्बाकू और सिगरेट के पैकेट पर बिच्छू, रोगग्रस्त फेफडे, कैंसर पीडित मुह की आकृति चित्रित कर तम्बाकू को जानलेवा होने का संदेश दिया जाता है। लेकिन यह सभी समाधान पर्याप्त नही है। तम्बाकू के खतरो से अगली पीढी को बचाने के लिये और भी सकारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता है। अनुरागिनी संस्था द्वारा जनपद जालौन में तम्बाकू मुक्त विद्यालय कार्यक्रम ऐसा ही सार्थक और सकारात्मक कदम है क्षेत्रीय समन्वयक कुन्दन सिंह राठौड ने कहा कि गुटका तम्बाकू और धूम्रपान की लत मे फसे लोगो को इस व्यसन से छुटकारा पाने के लिये सरकार द्वारा जनपद के मुख्यालय उरई में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में जिला तम्बाकू नियन्त्रण प्रकोष्ठ की स्थापना की गयी है। जहॉ पर सलाहकार तृप्ति यादव, मनोवैज्ञानिक महेश कुमार एंव सामाजिक कार्यकत्री जीनत के द्वारा उचित परामर्श एंव सलाह से इस व्यसन से दूर हो सकते है। राजकीय इण्टर कॉलेज के प्रधनाचार्य महेश चन्द्र सक्सेना प्रवक्ता अवध किशोर निरजंन अहिवरण सिंह यादव ने कॉलेज में छात्र- छात्राओ को तम्बाकू न सेवन करने की शपथ दिलाई इसी प्रकार इण्टरमीडिएट कॉलेज कुसमिलिया ने प्रशिक्षक श्याम करण प्रजापति एंव नीलेश खरे ने तम्बाकू से होने वाले नुकसान को बताया कि तम्बाकू जानलेवा शत्रु है। तम्बाकू के प्रयोग से हर साल कैंसर की चपेट मे आने से अनेक लोगो की मौत हो जाती है। विद्यालय जागरुकता कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य नारायण सिंह महान प्रवक्ता सुरेश बाबू राठौर सुनील कुमार गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त कर इस व्यसन से सदैव दूर रहने का आवाहन किया। संस्था द्वारा पोस्टर पम्पलेट के माध्यम से एंव मौत का पैगाम है तम्बाकू पुस्तक से छात्र-छात्राओ को तम्बाकू के दुष्प्रभावो को बताया।






Leave a comment