
उरई। आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने और आश्रम में ही रहकर उनकी पढ़ाई पूरी करने के लिए बबीना में स्थापित आश्रम पद्धति स्कूल में दाखिला लेने वाले बच्चों के साथ शिक्षकों की बर्बरता सामने आई है।
यहां जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में छात्र राहुल, अमन कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, अमित कुमार, उमाशंकर, आदि ने बताया कि उनका दाखिला गत 27 अप्रैल को आश्रम पद्धति स्कूल बबीना में हो गया था 28 तारीख को उन्हें कहीं कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन 29 तारीख को रात में 10 बजे जब वह लोग सोए थे तभी अजय कुमार शिक्षक ने जो कि शराब के नशे में धुत्त थे पुष्पेंद्र पुत्र देवेंद्र उमाशंकर परशुराम राधाकृष्ण अमित के दोनों पैर पकड़कर नीचे पटक कर मारपीट की मानवेंद्र शिक्षक ने भी बच्चों की पिटाई करते हुए उनसे कहाकि सवा सेर रोटियां खा जाता है अमन पुत्र लक्ष्मीनारायण को भी दोनों पैर पकड़कर तखत से पटक दिया जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में शिक्षकों की बर्बरता से छात्र सब भयभीत हैं उन्होंने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अभिभावकों को दी जब वह बच्चों को लेने गए तो भेजने से इनकार कर दिया विद्यालय के प्रधानाचार्य से शिकायत की तो उनका कहना था कि बच्चों ने 6 दिनों तक जितना खाया है उसका 75रूपये प्रति दिन के हिसाब से भुगतान कर दो तभी जाने देंगे। पीड़ितों ने स्कूल से टीसी कटवाने उनके साथ बर्बरता कर मारपीट करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।






Leave a comment