उरई। चुर्खी रोड पर श्रीराम गार्डन के पास की बस्ती में बकरियों को कछुवारी में छोड़ देने की वजह से हुए विवाद के चलते दबंगों ने घर में घुसकर महिला और उसके ससुर व पुत्रों की बेरहम पिटाई कर डाली। पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली में प्रार्थनापत्र दिया है।
पीड़िता मीना देवी पत्नी कुंवर सिंह उर्फ संजीव के अनुसार 3 मई को दोपहर में 1 बजे जब वह अपने छत पर थी तभी उसने सुनील कुमार, रवि, गोलू व अवधेश के ससुर को उसके प्लाट में उगी सब्जियों में बकरियां घुसाते देखा। सरेआम अपने इस नुकसान से झल्लाकर उसने विरोध किया तो वे लोग हमलावर हो गये और उसे उसके ससुर बालकराम व पुत्र रणवीर और वीर बहादुर को लाठी-डंडो व लात-घूंसों से काफी देर तक मारा। जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पीड़िता ने कोतवाल को प्रार्थनापत्र देकर नामजद रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार पुलिस से लगाई है।





Leave a comment