उरई। शनिवार को राष्ट्रीय स्वराज अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकास खंडों में आजीविका एवं कौशल विकास दिवस का आयोजन किया गया। इलाहाबाद बैंक द्वारा स्थापित स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ने इन कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
अभियान के अंतर्गत आरसेटी के तत्वावधान में 13 ग्रामों में जागरूकता अभियान आयोजित किये गये। इस क्रम में कदौरा, कुठौंद, कोंच और डकोर विकास खंड के ग्रामों में आरसेटी प्रशिक्षणार्थियों द्वारा स्टाल लगाये गये जिनमें प्रशिक्षण प्राप्त उद्यमियों के उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। पांच-पांच सफल उद्यमियों द्वारा अपनी सफलता के अनुभव साझा किये गये तांकि अन्य बेरोजगार उनसे प्रेरित हो सकें। इसके बाद संबंधित अतिथियों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र वितरति किये।
इन कार्यक्रमों में आरसेटी के 32 प्रशिक्षाणर्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र बांटे गये। इसके साथ 104 प्रशिक्षाणर्थियों के ऋण आवेदन विभिन्न बैंक शाखाओं में भिजवाये गये। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत 68 आवेदन पंजीकृत कराये गये।
उक्त कार्यक्रमों का नियोजन एवं संचालन आरसेटी के निदेशक देवेंद्र द्विवेदी ने अपनी टीम के सहयोगियों रोहित त्रिपाठी, किशन गुप्ता, अर्चित पाण्डेय और अन्य आगंतुक संकाय सदस्यों के साथ किया।





Leave a comment