उरई। ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत भाजपा के युवा नेता विकास बाबा ने पार्टी के निर्देश पर शनिवार की रात डकोर विकास खंड के कुकरगांव में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उन्होंने दलित समुदाय के फूल सिंह के घर रात बिताकर सामाजिक सदभाव का मजबूत संदेश दिया।
गांवों के सरोकारों से पार्टी के नेताओं को जोड़ने और विभिन्न वर्गों के बीच दूरियां और दुराव समाप्त करके छुआछूत, ऊंचनीच जैसी कुरीतियों पर प्रहार के लिए ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत भाजपा द्वारा चलाया गया अभियान नये आयाम स्थापित करने में सफल रहा है। इसी की कड़ी में विकास बाबा ने गत रात्रि कुकरगांव में प्रवास किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि भाजपा और पार्टी के मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश है कि राजनीति सुविधाभोग का नही लोगों की सेवा के लिए कड़े परिश्रम का माध्यम है। गांवों में रात्रि विश्राम कार्यक्रम के जरिये इस भावना को साकार रूप दिया जा रहा है।
उन्होंने रात्रि प्रवास में लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं को जाना और नोट किया। उन्होंने कहा कि वे यथोचित फोरम पर सभी की फरियादें पहुंचाकर उनका निदान करायेगें तांकि लोगों को यह एहसास हो सके कि मौजूदा सरकार उनकी कठिनाइयों को लेकर कितनी संवेदनशील है।
रविवार की सुबह मार्निंग फालोअप के तहत विकास बाबा ने साथियों के साथ गांव के गंदे रास्ते और नालियों को साफ किया। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यक्रम की रिपोर्ट जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल को सौंपेगें।





Leave a comment