उरई। कोंच के समीपवर्ती पनियारा के पास दो बाइकों के आमने-सामने टकराने से उनके चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। खबर करने के बावजूद काफी देर तक सरकारी एंबुलेंस मौके पर नही पहुंची जिससे घायल युवकों को मोटर साइकिलों के जरिये ही अस्पताल भिजवाया गया।
यह दुर्घटना उस समय हुई जब बरसेसी निवासी मनोज कुशवाहा एक बच्चे को बैठाकर जा रहे थे। तभी सामने से उरई निवासी मिथुन कुमार की बाइक आते हुए टकरा गई। टक्कर भीषण हुई जिससे दोनों ही बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गये।
दुर्घटना के समय विधायक मूलचंद निरंजन क्षेत्र में ही थे। जानकारी होने पर वे मौके पर पहुंच गये। उन्होंने घायलों की मदद के लिए डायल-100 को भी बुलवा लिया।
उधर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन करने के बावजूद घायलों को ले जाने के लिए काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर पहुंचाने की व्यवस्था नही हो सकी। जिस पर एक घायल युवक के परिजन मजबूरी में उसे मोटर साइकिल से ही उठाकर अस्पताल ले गये।





Leave a comment