उरई। गांधी इ्ण्टर कालेज उरई के परिसर में वर्तमान शिक्षा की दिशा और दशा पर आयोजित शैक्षिक उन्नयन विचार गोष्ठी का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल और प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज उरई एमएल वर्मा सहित अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार हेतु प्रवंधक, प्रधानाचार्य,शिक्षक बन्धु सभी को अपने-२ दायित्वों का निर्वहन सकारात्मक सोच के साथ करना होगा। आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं।
वक्ताओ में बुंदेलखंड इ्ण्टर कालेज कोटरा के प्रबंधक उमा बल्लभ शांडिल्य ने माध्यमिक विद्यालयों की गिरती साख के लिएृ सरकार की नीतियों को दोषी बताते हुए कहा कि प्रबंध तन्त्रों के अधिकारों पर सरकारी हस्तक्षेप ने इन विद्यालयों की आंतरिक व्यवस्था को चैपट कर दिया है। प्रबंध तन्त्र को सशक्त और अधिकार सम्पन्न बनाये बिना सुधार की बात करना बेमानी होगी। कार्यक्रम में गांधी इ्ण्टर कालेज के प्रबंधक प्रतिनिधि उमादत्त पालीवाल, प्रधानाचार्य डा. रविशंकर अग्रबाल, मिथलेश त्रिबेदी, सुरेंद्र कुलश्रेष्ठ, कृष्णावतार चतुर्वेदी प्रधानाचार्य, देवेंद्र कुलश्रेष्ठ, अनिल अटरिया प्रबंधक सर्बोदय इ्ण्टर कालेज सहित दर्जनों शिक्षाविद् उपस्थित रहे। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने वर्तमान परिवेश में बुनियादी शिक्षा की स्थिति पर विस्तृत प्रकाश डाला।

Leave a comment