उरई। जनपद में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। रामपुरा से वाहन रैली माधौगढ़ पहुंचेगी जहां सभा में तब्दील हो जाएगी। इस आशय की जानकारी देते हुए राजपूताना क्लब के सरवन सिंह तोमर, संरक्षक मंडल के कुलदीप सिंह गौर और पूजा सिंह सिंगर ने बताया कि 9 मई को शाम चार बजे महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर उनके विचारों के प्रचार-प्रसार व देश के लिए किए गए उनके त्याग की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस रैली का शुभारंभ माधवगढ़ के बड़ी माता से होगा जो रामपुरा से ऊमरी होते हुए वापस माधौगढ़ पहुंच कर सभा में तब्दील हो जाएगी। जिसमें क्षत्रिय समाज के जिले भर के नेता मौजूद रहेंगे।

Leave a comment