कोंच—उरई । ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत आजीविका एवं कौशल विकास दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई के तत्वाधान में स्थानीय रॉयल गार्डन में प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से आये महिला तथा पुरुषों को व्यवसायिक शिक्षा तथा कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर विधायक मूलचंद्र निरंजन एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन ने लोगों से इस तरह के व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर आजीविका कमाने और अपना जीवन स्तर सुधारने का आह्वïान किया। उन्होंने मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई के प्रधानाचार्य एमके सिंह जो कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भी थे, के निर्देशन में संयोजित कार्यक्रम में केके चतुर्वेदी, रामकुमार वर्मा, प्रह्लादसिंह, भगवानदास, आलोक रंजन, विपिन, राजेन्द्रपाल सिंह, आमिरअली, मुकेश कुमार आदि भी मौजूद रहे।

Leave a comment