0 शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ विद्यालय की प्रबंध कार्यकारणी का चुनाव

उरई। शहर की प्रमुख शिक्षण संस्थाओं में शुमार आचार्य नरेन्द्रदेव इंटर कालेज की प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को विद्यालय सभागार में संपन्न हुआ जिसमें विद्यालय के अध्यक्ष पद पर राकेश गुबरेले व प्रबंधक पद पर सुदामा दीक्षित का निर्विरोध चुन लिया गया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया।

पीठासीन चुनाव अधिकारी सेवानिवृत प्रधानाचार्य नवाब सिंह यादव एवं राजकीय हाईस्कूल मगरांया के प्रधानाचार्य कौशल किशोर के दिशा निर्देशन में आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कालेज की प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए राकेश गुबरेले व प्रबंधक पद के लिए सुदामा दीक्षित के नाम का प्रस्ताव लाया गया। सभी सदस्यों ने निर्विरोध अध्यक्ष व प्रबंधक चुना लिया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, उप प्रबंधक पर राजेन्द्र कांत त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पद पर श्यामबाबू त्रिपाठी, एवं कार्यकारिणी सदस्य में कृष्ण कुमार तिवारी, गिरीश कुमार श्रीवास्तव, महेश अग्निहोत्री, दिलीप कुमार तिवारी, हरीमोहन पुरवार, विनोद कुमार अग्निहोत्री, बाबूराम दुबे, को निर्विरोध चुन लिया गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित प्रबंधक सुदामा दीक्षित ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौपी गई है उसका पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वाहन किया जाएगा। प्रबंधक कार्यकारिणी के साथ मिलकर विद्यालय को सफलताओं के शिखर पर पहुंचाने काक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कालेज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान कायम करेगा। इस मौके पर विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Leave a comment