
उरई। किसानों एवं अन्य जन समस्याओं को लेकर आज समाजवादी पार्टी के द्वारा 11 सूत्री मांग पत्र अपर जिलाधिकारी जालौन को सौंपा गया।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी के नेतृत्व में महेंद्र सिंह कठेरिया ,भानु राजपूत, अनूप सिंह, तेज प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव बजरिया अब्दुल कयूम, मोहम्मद तारिक, राम रतन प्रजापति ,भानु प्रकाश वर्मा, शफीकुर्रहमान कश्फी अशोक गुप्ता, चुन्ना हुसैन, पुष्पेंद्र सिंह, महबूब मंसूरी, इकबाल मंसूरी, वीरेंद्र सिंह यादव, मोहम्मद आजाद, आदि तमाम कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा ।ज्ञापन में कहा गया है जनपद जालौन में करीब 19 किसानों ने कम पैदावार, बैंक के कर्ज दबाब और साहूकारों के कर्ज के कारण फांसी लगाकर जहर खाकर या आग लगाकर आत्महत्या कर ली जिनके परिवारों को कोई भी सरकारी सहायता नहीं दी गई सभी मृतकों के परिवारों को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत सहायता दिलाई जाए ग्राम निस्वापुर ब्लाक कदौरा, ग्राम धरमपुरा विकासखंड महेवा में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता दी जाए और आंधी तूफान से प्रभावित लोगों को भी मदद की जाए। गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को गेहूं बेचने में भारी परेशानी हो रही है बिचैलियों का गेहूं खरीदा जा रहा है किसान परेशान है किसानों की गेहूं की खरीद सुनिश्चित कराई जाए और खरीद केंद्रों पर किसानों का शोषण बंद किया जाए । सरकार के द्वारा घोषणा के बावजूद जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहन व तिलहन की खरीद अभी तक शुरू नहीं की गई है सरकारी खरीदकेन्द्र खुलवाकर दलहन व तिलहन की खरीद की जाए। जिले में पेयजल की समस्या को देखते हुए सभी नलकूप हेडपंप की मरम्मत कराई जाए नए हैंडपम्प लगाये जायें। तालाबों को भरवाया जाए जिससे पेयजल संकट एवं पशुओं के पीने के पानी की समस्या का समाधान हो सके। शहरों में पेयजल के समाधान के लिए टंकियों में पानी स्टोर किया जाए ताकि जल आपूर्ति की समस्या ना रहे। करसान रोड कब्रिस्तान के पास आबादी में ट्यूबवेल लगाया जाए बघौरा बाईपास पर स्थित नलकूप की पाइप लाइन का विस्तार ओडीए तक किया जाए। आंधी तूफान के कारण जिलेभर में कई स्थानों पर बिजली के खंबे टूट गए हैं तुरंत सही करा कर विद्युत आपूर्ति सुचारू की जाए। विभागों के संविदा कर्मियों की भर्ती में रिटायर्ड कर्मचारियों के स्थान पर युवाओं को भर्ती किया जाए ।ग्राम मोहम्मदाबाद से सिमरिया गुढा मार्ग अत्यंत खराब है सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा न हो। जिले में बढ़ते हुए अपराधों पर रोक लगाई जाए बेटियों पर अत्याचार करने वालों पर कठोर कार्रवाई के साथ-साथ संपत्ति जब्त कर कुर्की की जाये। जिले के सभी निर्माणाधीन सड़कों का कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है अगर 15 दिन के अंदर उक्त समस्याओं का समाधान ना किया गया तो समाजवादी पार्टी आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगी।




Leave a comment