
उरई। महेवा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत लौना के ग्रामीणों ने आज अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर 70 शौचालयों की धनराशि का गबन करने वाले प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्राम पंचायत लोना प्रधान राकेश सिंह के अलावा अमर सिंह रामकिशोर, फूल सिंह, खेत सिंह, कुलदीप सिंह, सीमा देवी, अमर सिंह, सुषमा देवी, दीपचंद, संतराम, हुकुमसिंह, बालकराम, अरविंद कुमार, आनंद बाबू, शिव सिंह, पिंकी देवी, सुमन देवी, मानसिंह, अंगूरी देवी, राम अवतार, ओमप्रकाश, मीना देवी, कमल सिंह, बालकराम, रूबी देवी, वीरवति आदि तमाम लोगों ने अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि हम लोग लोना एवं उरकलाखुर्द के मूल निवासी हैं हमारे ग्राम में 2014-15, 15 16,2016-17 जिला पंचायत राज अधिकारी, से 70 धनराशि शौचालय की धनराशि भेजी गई थी धनराज से एक भी शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया जिसकी शिकायत हम लोग कई बार जिला पंचायत राज अधिकारी एडीओ पंचायत से कर चुके हैं लेकिन अभी तक जालसाजी कर शौचालयों की धनराशि निकालकर सरकारी धनराशि का दुरुपयोग करने वाले प्रधान के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है ग्रामीणों ने मांग की है के प्रधान देवेंद्र कुमार द्वारा निकाली गई धनराशि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर वसूली की जाए। एक अन्य प्रार्थना पत्र में ग्राम पंचायत लौना और उरकरा खुर्द के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में मनरेगा मजदूरी के भुगतान की मांग की है मधुर मानसिंह अरविंद कुमार राजेंद्र सिंह सुभाष चंद्र ओमप्रकाश अवध कुमारी अमर सिंह आदि ने आरोप लगाया मनरेगा योजना के अंतर्गत हम लोगों ने काम किया था लेकिन मजदूरी का पैसा आज तक भुगतान नहीं किया गया जो व्यक्ति बाहर रह रहे हैं उन लोगों खाते में पैसे डाले जा रहे हैं और जिन लोगों ने काम किया है उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है।




Leave a comment