कोंच-उरई । उरई रोड पर ग्राम पनयारा के पास तेज रफ्तार दो बाईकें आमने सामने टकरा गईं जिसमें एक बाईक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। मौके से गुजर रहे विधायक मूलचंद्र निरंजन ने रुक कर घायल की स्थिति देखी और तत्काल इसकी सूचना यूपी 100 को दी जिसने घायल को ले जाकर सीएचसी में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक उरई की कंजर कॉलोनी निवासी मिथुन पुत्र गोविंददास बाल्मीकि अपने बहनोई राजू पुत्र नेकराम निवासी उरई के साथ बाईक से अपने चाचा हरदास बाल्मीकि के यहां कोंच आ रहा था। अभी उसकी बाईक ग्राम पनयारा के पास थी तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाईक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों साले-बहनोई उछल कर दूर जा गिरे जबकि टक्कर मारने बाली बाईक मौके से भाग निकलने में कामयाब रही। इस घटना में मिथुन बुरी तरह जख्मी हो गया। उसी दौरान इलाकाई विधायक मूलचंद्र निरंजन वहां से गुजर रहे थे, उन्होंने रुक कर स्थिति देखी और तत्काल यूपी 100 को सूचना दी।

 

Leave a comment