कोंच—उरई । अनुसूचित जाति वित्त विकास आयोग हरियाणा की चेयरपर्सन एक्स आईआरएस सुनीता दुग्गल ने कहा है कि जातीय आधार पर समाज के लोगों में भेदभाव करना नितांत गलत और दंडनीय है। उन्होंने कहा कि आजादी के सत्तर सालों बाद भी समाज में दकियानूसी कुप्रथायें विद्यमान हैं और छुआछूत की बीमारी अभी भी अपनी जड़ें जमाये है। जो इस तरह का भेदभाव पूर्ण वर्ताव करें उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता है। यह बात उन्होंने रविवार को यहां मथुराप्रसाद गार्डन में आयोजित धानुक बरार समाज के एकता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही।

 

रविवार को मथुराप्रसाद गार्डन में धानुक बरार समाज का युवा एकता सम्मेलन राष्टï्रीय धानुक समाज विकास युवा मंच के तत्वाधान में आयोजित किया गया जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल बरार ने की एवं बतौर मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति वित्त विकास आयोग हरियाणा की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल तथा बिशिष्टï अतिथि राजेश खनगवाल हरियाणा, सुरेशकुमार गोहांड मंचस्थ रहे। कार्यक्रम संयोजक दौलतसिंह बरार व इंजी. आरएस बरार ने सम्मेलन के औचित्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संचालन करते हुये संस्था के राष्टï्रीय अध्यक्ष महेन्द्र बरार भदारी ने कहा कि समाज के लोगों को जागरूक होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लडऩी होगी। उन्होंने युवाओं का आह्वïान किया कि कुप्रवृत्तियों और व्यसनों को छोड़ कर समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिये आगे आयें।

उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि आज के दौर में शिक्षा ही ऐसा मूलमंत्र है जिसके द्वारा न केवल देश और समाज का हित किया जा सकता है बल्कि समाज में सम्मानजनक सिथति भी बनाई जा सकती है, अत: अपने बच्चें को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलायें। इससे पूर्व आयोजक संस्था के रोहित बरार, संजय, जितेन्द्र कुदारी, जयपाल, जीतू, रामजी, बाबूराम, छोटेलाल, फूलसिंह, कृष्णा, चतुरसिंह आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इंजी. आरएस बरार व उनकी पत्नी ममता ने मुख्य अतिथि दुग्गल को चांदी का मुकुट पहना कर सम्मानित किया। मंच के माध्यम से राहित बरार कोंच को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने की घोषणा की गई।

Leave a comment