
उरई। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर राजेंद्र नगर उरई में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह डा. रवि शंकर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे छात्र- छात्राओं को सम्मानित कर भविष्य में और आगे बढ़ने े की प्रेरणा दी। विद्यालय समिति के संरक्षक डॉक्टर रवि शंकर पांडे, व्यवस्थापक सूर्य कुमार दीक्षित, कोषाध्यक्ष डा. श्रीकांत गुप्ता, ने भी छात्राओं को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किया। इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान वैभव व्यास, द्वितीय स्थान अनुराग व्यास और तीसरे स्थान पर प्रवीण श्रीवास्तव रहे। जबकि हाई स्कूल में स्थान लवब्रम्ह सिंह द्वितीय स्थान, समीक्षा राजपूत और तीसरे स्थान पर शुभांकर चंदेल रहे। नगर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा ने अपने संबोधन में छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यालय नगर का गौरव है यहां शिक्षा के साथ संस्कार का भी अत्यंत महत्व है। उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन के महत्व पर बल दिया। उन्होंने घोषणा की नगर पालिका परिषद की ओर से 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा तथा आर्थिक रुप से कमजोर छात्र छात्राओं को आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन आचार्य रविन्द्र त्रिपाठी ने किया। प्रधानाचार्य यशवंत सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद अनिल गुप्ता, फूल सिंह, सीताशरण सोनी, राजीव कुमार गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।





Leave a comment