कदौरा-उरई। कदौरा बस स्टैंड में काफी समय से पानी की किल्लत से राहगीरांे को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था जिसे गौरतलब करते हुए बस स्टैंड में बैठने वाले समाजसेवियों द्वारा जिम्मेदारों से कई बार निराकरण के लिए आवेदन भी किया लेकिन गौरतलब न होने पर खुद ही चन्दा कर निःशुल्क प्याऊ खुलवाया गया। आज जिसका शुभारम्भ गरीब बेघर, बेटियों से करवाकर उनके सम्मान के प्रति जागरूकता भी दिखाई।

ज्ञातव्य हो कि कदौरा बस स्टैंड पर आवागमन करने वाले मुसाफिरों एवं नगरवासियो के लिए समाजसेवियों द्वारा निःशुल्क प्याऊ काउंटर खुलवाया गया जिसका उद्घाटन नगर के गरीब लौहपीटा मंगल की चार वर्षीय बेटी खुशी, सुमन, काजल के द्वारा फीता कटवाकर उनका हौसला भी बढ़ाया गया। वही समाजसेवी राजू यादव, रघुवीर सिंह दद्दा, सुधीर तिवारी, लालाबाबू, महेंद्र, मुरारी, अनीश मन्सूरी, वाहिद अली, अर्जुन, अजय शर्मा, ऋतिक यादव, पुल्लु,कुंवर सिह, मुजीब, सलीम, ब्रजेंद्र, सन्तोष, बट्टन आदि लोगों द्वारा बताया गया कि हाइवे का मुख्य बस स्टैंड कदौरा में हर दिन हजारों की तादात में राहगीर एवं जनता तथा बस चालकों पीने के पानी को लेकर समस्याआंे का सामना करना पड़ता है। आये दिन मासूम बच्चे, महिलाओं को पीने के जल के लिए यहां वहां भटकना पड़ता जिसकी समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदारों को भी अवगत कराया गया। निराकरण न होने की स्थिति में बस स्टैंड में रहने वाले उक्त समाज सेवियों द्वारा चन्दा करके बस स्टैंड पर निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गयी। जिसमें प्रतिदिन मुसाफिरों के लिए बीस कैन ठंडा पानी के काउंटर खुलवाया गया। जिसमे हर दिन क्षेत्र एवं मुसाफिर राहगीर पानी पी सकेंगे साथ ही सभी आयोजकांे द्वारा फुटपाथ पर बेघर रह रहे लोहा पीटा की बेटियो से फीता कटवाकर उनका मनोबल बढ़ाकर बेटियों के प्रति आस्था जाहिर की गयी।

Leave a comment