
कदौरा-उरई । कदौरा मंडी समिति कदौरा में गेहंू क्रय केंद्र बन्द होने के कारण किसानों ने हंगामा काट दिया।
कदौरा मंडी समिति में चार गेहूं क्रय केन्द्र संचालित है जिसमें आरएफसी, यूपीसी, मां शारदा देवी सहकारी समिति, तथा मात्र भूमि सहकारी समिति जिसमें से सिर्फ आज एक मां शारदा देवी सहकारी समिति में खरीद हो रही थी जो किसान पिछली 28 व 29 तथा एक तारीखों का गेट पास लेकर दस दिनों से डेरा डाले हुए है उनकी खरीद न होने के कारण किसानों ने हंगामा काट दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि अनियमितताओं में अब्बल तथा किसानों की गेहंू खरीद में फिसड्डी है। जबकि इन केंद्रों का समय-समय पर एडीएम ने एक बार व एसडीएम ने दो बार तथा क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन ने एक बार निरीक्षण भी किया है। लेकिन फिर भी व्यवस्थायें ठीक नही हुई है। आज पंद्रह दनों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसान भानुसिंह मरगायां, श्याम सुंदर बबीना, कुलदीप बागी, वीरेन्द्र सिंह अलीपुर, नरेन्द्र सिंह बबीना, नीलू सिंह परौसा, ललित बागी, रामहेत बागी, छोटे बबीना, अरविंद सिंह बबीना, रमेश चंद्र पंडोरा, संजय हरचंदपुर का संयम जबाब दे गया। उन्होंने पहले तो हंगामा काटा उसके बाद सभी किसान सचिव कार्यालय में पहुच गए और सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे उसके बाद सभी कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। फिर एक किसान ने अपने जानने वाले को फोन किया और वहां से उठकर फिर से एक बार हंगामा काटने लगे। इसी हंगामे को देखते हुए एसएमआई विजय कुमार भाग खड़े हुए। किसानों ने आरोप लगाए कि मंडी समिति में जितने भी केन्द्र संचालित है उनमें या तो व्यापारियों का गेहंू खरीदा जा रहा है या फिर सुविधा शुल्क जो कि 100 से लेकर 150 रुपये तक है जो दे रहा है उसका गेहंू खरीदा जा रहा है। इस विषय मे मंडी सचिव राकेश मिश्रा का कहना है कि आरएफसी वाले का तो पता नही की वो क्यों बन्द किये है। लेकिन और खरीद केंद्रों के संचालको का कहना है कि जब जो खरीद हो चुकी है उसकी जब तक उठान नही हो जाती और किसानों के खाते में पैसा नही आ जाता है तब तक खरीद बन्द रहेगी। सूत्रों की माने तो पिछले सप्ताह एडीएम के निरीक्षण के दौरान दो खरीद केंद्रों में अनियमितताएं पाई गई थी जिससे दो खरीद केंद्र निलंबित है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।
उधर जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी पी के सिंह ने क्रय केंद्रों की जाँच की जिसमें माँ शारदा देवी सहकारी समिति और पी सी यू के केंद्रों पर बेईमानी पकड़ी गई जिसके फलस्वरूप दोनों केंद्र निलंबित कर इनके प्रभारियों के ख़िलाफ़ मुक़दमे दर्ज करा दिये गए ।





Leave a comment