0 गोहन एसओ ने प्रधानों की बैठक कर किसानों को दी हिदायत

माधौगढ-उरई । गोहन थाना अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कृषि से संबंधित अवशेष को जलाना दंडनीय अपराध बताते हुए नागरिकों और ग्राम प्रधानों को जागरूक किया।

उन्होंने बताया की बढ़ती हुई कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा से आम जनजीवन पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। आने वाले समय में बहुत ही भयानक दुष्प्रभाव पड़ेगा और गंभीर बीमारियां फैलेंगी इन गंभीर समस्याओं से बचाव करने के लिए थानाध्यक्ष ने सुझाव दिए और बताया कि कृषि से शेष बचे अवशेषों को यदि मिट्टी में दबा दिया जाए तो यह अवशेष सड़ गल कर खाद का रुप ले लेते है। जिससे वह फसलों को बहुत लाभ पहुचाती है और उर्वरा शक्ति को भी बढ़ाती है तथा वातावरण को भी नुकसान नहीं होता है जिससे वातावरण साफ-सुथरा बना रहता है। इस मौके एसआई उपदेश कुमार, दीवान नरेन्द सिंह यादव, सिपाही गोरेलाल, नीतू चाहार, आशीष यादव, ग्राम गोहन प्रधान सुरेंद्र सिंह राजपूत, कासिमपुर परमात्मा शरण प्रधान, पिचैरा प्रधान जगरूप सिंह राठौर, सुरावली प्रधान रामानंद, मढोरी प्रधान चंद्रभान सिंह, सरावन प्रधान अनिल याज्ञिक, पूर्व प्रधान नन्दकिशोर, भाजपा नेता गजेंद्र सिंह राजपूत, विकास मिश्रा, गोलू सिंह,  उदय सिंह आदि लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

Leave a comment