उरई । थाना चुर्खी के वाईपास रोड पर आमने- सामने दो बाइकों की भिडंत हो जाने से दोनों के चालक गम्भीर रुप से घायल हो गये जिन्हें राहगीरों की मदद से लाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रामकिशोर प्रजापति 38 वर्ष पुत्र शिवदयाल निवासी चुर्खी जो कि होमगार्ड में तैनात है वह बाइक से सवार होकर जालौन कोतवाली में डयूटी करने जा रहा था तभी चुर्खी वाईपास चैराहा के पास सामने से आ रही बाइक से भिडंत हो गयी जिसकी चपेट में आने से रामकिशोर व दूसरी बाइक का चालक पलू 18 वर्ष पुत्र कुंदन सिंह निवासी ग्राम ककहरा थाना चुर्खी घायल हो गये। जिन्हें घायल अवस्था में राहगीरों ने लाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।





Leave a comment