कदौरा-उरई । कदौरा क्षेत्र ग्रामीणांचल में बीती रात लगी आग से मजदूर का घर गृहस्थी जलकर खाक हो गया। वही ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक उक्त मजदूर का काफी नुकसान हो गया।
ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र ग्राम बागी निवासी मजदूर धर्मेन्द्र पुत्र गरीबा के घर में सभी परिजन लेटे हुए थे जिससे संदिग्ध हालत में घर में आग की लौ जलती हुई दिखाई दी जिससे घबराकर चीख पुकार की गयी। जिससे दौड़े ग्रामीणों द्वारा बचाव कार्य किया गया। लेकिन फिर भी मजदूर का कच्चा मकान व् घर में रखी गृहस्थी जलकर खाक हो गयी। वही मजदूर ने बताया कि उसकी वर्ष भर की जीविका साधन अनाज कपड़े भी जलकर खाक हो गए। जिससे अब उसके लिए अगले दिन के भोजन के भी लाले पड़ गए। वही ग्रामीणों द्वारा लेखपाल को उक्त घटना की सूचना दी गयी जिससे उक्त गरीब को कुछ मदद मिल सके।





Leave a comment