कदौरा-उरई । कदौरा क्षेत्र में नवागन्तुक दरोगा द्वारा घटनाओ के खिलाप विशेष सख्ती बरती जा रही है जिससे गश्त में संदिग्ध लोगो से पूंछतांछ की जाती है जिसमे बीती रात कस्बे में टहल रहे संदिग्ध जेबकतरो को दबोच लिया एव सम्बंधित धाराओ में जेल भेज दिया गया।

ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र में नवागन्तुक कस्बा इंचार्ज योगेन्द्र शर्मा द्वारा पूर्व में हुई चोरी की घटनाओ को लेकर कस्बा क्षेत्र में दिन रात सख्ती बरतते हुए गौरतलब किया जा रहा है जिसमे देर रात संदिग्ध हालत में घूमने वालो से भी पूंछतांछ की जा रही वही बीती रात दो युवक छोटे पुत्र रज्जन शुक्ला निवासी खुटमिली व् पवन पुत्र चन्द्रपाल कंजड़ निवासी उरई को दबोच लिया जिनके पास से दो ब्लेड भी बरामद किये एव पूंछतांछ में उक्त युवक जेबकाटने की घटनाओ को अंजाम देते है जिन पर तेज तर्रार दरोगा योगेन्द्र शर्मा द्वारा धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की गयी।

Leave a comment