
कोंच-उरई । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य के जन्मदिन पर उनके अनुयायियों और युवा भाजपाइयों ने केक काट कर उनका जन्मदिन मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। उन्होंने सीएचसी और झुग्गी झोपडिय़ों में जाकर मरीजों और गरीबों को फल भी वितरित किये।
सभासद बादाम सिंह कुशवाहा के आवास पर केक काटकर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य का जन्मदिन मनाया गया। इसके उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोंच में मरीजों को फल वितरित कर झुग्गी झोपडिय़ों में रह रहे गरीब लोगों को भी फल वितरित किये। इस अवसर पर पूर्व सभासद बादामसिंह कुशवाहा, सभासद रविकांत कुशवाहा, अनिल पटेल, राहुलबाबू अग्रवाल, अजय कुशवाहा छोटू, सौरभ पुरवार, जगदीश कुशवाहा, अजय बाथम, कुलदीप कुशवाहा, योगेन्द्र कुशवाहा योगी, धर्मेन्द्र कुशवाहा, अजेन्द्र नायक, अमन कुशवाहा आदि उपस्थित रहे ।





Leave a comment