
कोंच-उरई । अपराधों की कारगर रोकथाम के लिये पुलिस ने जनता से सहयोग की अपेक्षा की है। मंगलवार को कोतवाली में पालिका सभासदों, ग्राम प्रधानों और गांवों के चौकीदारों के साथ बैठक करके सीओ संदीप वर्मा ने कहा कि अपराधों की रोकथाम में जनता को भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी तभी इन पर कारगर ढंग से लगाम लग सकती है।
सीओ संदीप वर्मा की अध्यक्षता में आहूत इस बैठक में जनता की ओर से भी तमाम सुझाव दिये गये जिनमें सभासदों और ग्राम प्रधानों की भूमिका तय करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि उनके इलाकों में होने बाली छिटपुट घटनाओं को वहीं गांव मोहल्लों में पुलिस और जनप्रतिनिधियों की मध्यस्थता के आधार पर सुलझाये जा सकते हैं। इससे थानों को भी सहूलियत मिलेगी। पुलिस ने भी इस सुझाव पर अपनी सहमति जताते हुये कहा कि छोटी मोटी घटनाओं को आपसी सहमति के आधार पर सुलझाने से वैमनस्यता भी कम होगी और थाना पुलिस तथा कचहरी के चक्करों से भी बचा जा सकता है। कोतवाल विनोदकुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस का काम समाज में अपराधों की रोकथाम तो है ही, शरीफों की सुरक्षा का दायित्व भी है। जनता के पास तमाम ऐसी सूचनायें हो सकती हैं जिनके माध्यम से अपराध घटित होने के पहले ही उस पर संज्ञान लेकर उसे टाला जा सकता है अत: एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते जनता का भी दायित्व है कि वह पुलिस के साथ सहयोग करे। इस दौरान एसएसआई दिलीप वर्मा, एसआई रामकुमार सिंह चौहान, एसआई सुरेन्द्रसिंह, एसआई सर्वेशकुमार, एसआई अबूबख्श, एसआई केदारसिंह, एसआई कमलनारायण सिंह, सभासद महावीर यादव, धर्मेन्द्र यादव, जाहिद, अनिल पटैरया, शकील मकरानी, पुष्पेन्द्र सरौनिया, भारत यादव, नसीम नीहारिया, प्रधान चंदुर्रा संजय, बादामसिंह कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, अरविंद खटिक, शमसुद्दीन, विजय बाबा, छोटू टाइगर, प्रधान बसोव राजेश राजपूत, चौकीदार अच्छेलाल, रामशरण, कैलाशचंद्र, विश्वनाथ, असगर, दंतकुमार, लाखनसिंह, रामबाबू, कप्तानसिंह, मानसिंह, चित्तरसिंह आदि मौजूद रहे।





Leave a comment