उरई। बुधवार को गैस सिलैण्डर फटने से बैल्डिंग कर रहे मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई।
अंबेडकर चौराहे के आगे मामू-भांजे की मजार के पास गैस बैल्डिंग का वर्कशाप है। कबीर नगर मोहल्ला निवासी मिस्त्री महबूब (42वर्ष) पुत्र अब्दुल यहां काम कर रहा था। इसी दौरान तेज धमाके की आवाज के साथ सिलैण्डर फटने से अफरा-तफरी मच गई। महबूब के इस हादसे में चिथड़े-चिथड़े उड़ गये और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। प्रसिद्ध समाजसेवी युसुफ अंसारी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Leave a comment