उरई। अनुसूचित जाति उत्पीड़न के मामलों में नई तेजी के आसार नजर आने लगे हैं। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बोहदपुरा में अंहकार को ठेस महसूस कर दबंग ने एक दलित की भैस को कुल्हाड़ी मार दी और दलित महिला पर भी हमला करने की कोशिश की।
थाना कोतवाली क्षेत्र के बोहदपुरा के निवासी सुनीता पत्नी महेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि ह अपनी भैंस चराने के लिए जा रही थी। तभी रामकरण सिंह के दरवाजे पर उनकी भैंस और रामकरण सिंह की भैंस लड़ गई। जिससे रामकरण ने बौखलाकर उसकी भैंस को कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब उसने रामकरण को इस पर टोका तो वह जाति सूचक शब्दो के साथ उस पर भी हमलावर हो गया जिसे गांव वालों ने किसी तरह बचाया। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।

Leave a comment