कालपी-उरई। बीती देर शाम कालपी कोतवाली क्षेत्र के यमुना नदी के बीहड़ के गांव हीरापुर मे 28 वर्षीय युवक ने पेड़ की डाल पर फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव के बाहर बंबूल के पेड़ मे फांसी मे झूलती अवस्था मे गांव के ही निवासी भगवानदास पुत्र नारायण का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाल सुधाकर मिश्रा, दरोगा राजीव कांत, पुलिस टीम तथा .डायल 100 पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची तथा पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। ग्रामीणो के अनुसार मृतक अविवाहित था। भगवान दास की फांसी से मौत की घटना को लेकर गांव मे तरह-तरह की चर्चा होती रही।





Leave a comment