
कोंच-उरई । अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने बुधवार को कैलिया थाने का मुआयना किया जिसमें विवेचनाओं की औसत से ज्यादा संख्या देख उन्होंने ताकीद की कि इनका शीघ्र निपटान करके औसत स्तर पर लाया जाये। उन्होंने थाने की बाउंड़ी बॉल का भी शीघ्र निर्माण कराने के निर्देश दिये। चौकीदारों से मुलाकात कर उनकी समस्यायें जानने का भी प्रयास एएसपी ने किया।
एएसपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने थाने के अभिलेखों, शस्त्रों के रखरखाव और विवेचनाओं की स्थिति पर नजर डाली। उन्होंने थाना प्रभारी और थानेदारों को निर्देश दिये कि रात्रि गश्त बढाई जाये और थाना आने बाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुन कर उनका यथोंचित निदान किया जाये। उन्होंने सिपाहियों को बीट का महत्व समझाते हुये कहा कि अपनी अपनी बीट के अपराधियों के बारे में सारी सूचनायें बीट बुक में अंकित करें, इससे अपराध नियंत्रण में खासी मदद मिलेगी। सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखें और उनके संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने की स्थिति में उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करें। इस दौरान एसओ एमपी सिंह, दरोगा नरेशपाल, सुदीशकुमार आदि मौजूद रहे।





Leave a comment