कोंच-उरई । बहन की हत्या किये जाने का दावा करने बाले पीडि़तों का आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी बहन को दहेज की खातिर मार डाला लेकिन थाना पुलिस ने मामले को आत्महत्या करार देकर दाखिल दफ्तर कर दिया है। पीडि़त भाई ने बुधवार को सीओ के यहां प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

धर्मेन्द्र शर्मा पुत्र विजयशंकर निवासी ग्राम रनियां थाना अकबरपुर कानपुर देहात ने बुधवार को सीओ संदीप वर्मा को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसकी बहन सीमा की शादी लगभग पंद्रह बर्ष पूर्व एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना निवासी कृष्णकृपाल शर्मा उर्फ हल्के पुत्र केदारनाथ शर्मा से हुई थी। गुजरी 4 मई 2018 को दोपहर तकरीबन ढाई बजे उसे फोन पर सूचना मिली कि उसकी बहन की हत्या कर उसके ससुराली जनों ने कर दी है। हत्या से ठीक एक घंटे पहले सीमा का फोन उसके भतीजे के पास आया था कि पिता जी को भेज कर उसे बुलवा लो अन्यथा उसके ससुराली जन उसकी हत्या कर देंगे। मामले की तहरीर उसने थाना पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस इस मामले को आत्महत्या करार दे रही है और उसकी रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर रही है। सीओ ने मामले की जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया है।

Leave a comment