कोंच-उरई । दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में चयनित हुए दिव्यांगजनों को उनके सहायक उपकरण वितरित किये गए। कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड कोंच में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा, बिशिष्टï अतिथि विधायक मूलचंद्र निरंजन, ब्लॉक प्रमुख ऐन्द्रकुमार बबलू, बीडीओ सत्तीदीन वर्मा मंचस्थ रहे। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शिवकुमार सिंह, लिपिक फूलचंद्र राजपूत, उन्नति संस्था प्रमुख नरेन्द्रकुमार अग्रवाल आदि ने कुल 211 दिव्यांगजनों को जरूरत के मुताबिक 50 ट्राई साइकिल, 110 जोड़ी वैशाखी, 20 श्रवण यंत्र, 1 बॉकर, 20 व्हीलचेयर आदि सहायक उपकरण वितरण किये। कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद भानु प्रताप वर्मा ने दिव्यांगों से कहा कि भारत की मोदी सरकार दिव्यांगजन के हितार्थ तमाम योजनाए संचालित कर रही है जिसका लाभ जरूरत मंद को लेना चाहिये। उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिये चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दिव्यांगों के कल्याणार्थ कार्य कर रही है, आज के कार्यक्रम में यदि कोई दिव्यांग जन उपकरण प्राप्त करने से वंचित रह गया है तो वह निराश न हों, अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें ताकि उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल सके। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शिवसिंह ने बताया कि जो भी दिव्यांगजन वितरण के दौरान रह जाते हैं उनके आवेदन कार्यालय में जमा करा दें जिसके बाद उन्हें जल्द से जल्द उपकरण दिला दिए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों दिव्यांगजन ने अपने सहायक उपकरण प्राप्त किये जिसे पाकर दिव्यांगजन के चेहरों पर खुशी की लहर दिखाई दी। वहीं सार्थक एजुकेशनल ट्रस्ट लखनऊ की पुष्प कुमार की टीम ने आयोजित शिविर में अपना स्टॉल लगाकर दिव्यांगो के निजी क्षेत्र में स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण व 54 दिव्यांगजन के पंजीयन भी किए। उन्नति दिव्यांगजन विकास समिति की टीम ने दिव्यांगों को शासन की ओर से मिलने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान समिति संरक्षक गयाप्रसाद अग्रवाल ने दिव्यांगजन को यूडीआईडी कार्ड के आवेदन व लाभ के वारे में भी विस्तार से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्रकुमार अग्रवाल ने किया। दिव्यांगजन विभाग की ओर से फूलसिंह राजपूत, शेखर राजपूत, शैलेशकुमार गुप्ता एवं उन्नति समिति सदस्य संतोषकुमार वर्मा, अरुण झा, आगाज अहमद, दीपेशकुमार, दीपक जाटव आदि लोग सहयोग कर रहे थे। इस दौरान एडीओ पुष्पेन्द्रकुमार त्रिपाठी, नरेश दुवे, गिरिजाशंकर निरंजन, प्रधान चंदुर्रा संजय, राजेश राजपूत, लालजी महाते, सदानंद यादव, सागर अग्निहोत्री, शैलेन्द्र निरंजन आदि मौजूद रहे।

 

 

‘अब खेत पर आराम से जा सकेंगे

जिन दिव्यांगों जनों को आज उपकरण मिले उनमें 75 बर्षीय वृद्घ गोविंदराम निवासी बसोव भी शामिल हैं। गोविंदराम बीस साल पहले एक सड़क दुर्घटना में दिव्यांग हो गया था, उसका पैर कट जाने की बजह से वह चलने फिरने में असमर्थ हो गया था और बिना किसी के सहयोग के वह अपने खेत पर नहीं जा पाता था। आज उसे जब ट्राई साइकिल मिली तो उसकी खुशी देखने लायक थी। उसने बताया कि अब वह भी बिना किसी की मदद लिये अपने खेत पर जा सकेगा।

 

Leave a comment