कोंच-उरई । सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज में आहूत यातायात जागरूकता गोष्ठी में किसी शिक्षक की भांति बोलते हुये सीओ संदीप वर्मा ने यातायात नियमों के बाबत विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा हर नागरिक का यह दायित्व है कि वहकानून के प्रति सम्मान करना सीखे। उन्होंने कहा कि बाईक चलाते समय हेलमेट पहनना यद्यपि कानूनन जरूरी है लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है अपनी जान की हिफाजत करना, लिहाजा हेलमेट कानून के लिये नहीं बल्कि अपनी कीमती जान के लिये पहनिये। हेलमेट पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि अपने घर बालों से दोबारा मिल सको, इस लिए जरूर पहनें। उन्होंने कहा कि ज्यादातर एक्सीडेंट में मौतें हेलमेट नहीं पहनने के कारण ही होती है। उन्होंने बाईक पर तीन सवारी बैठने की भी पुरजोर मुखालफत की। उन्होंने कोंच वासियो से पुलिस का सहयोग करने की अपेक्षा जताते हुये कहा कि पुलिस प्रशासन से भी श्रेष्ठ नागरिकों को सदैव सम्मान प्राप्त होगा।

 

Leave a comment