मेधावी छात्र अलंकरण समारोह एवं यातायात जागरूकता गोष्ठी संपन्न

कोंच-उरई । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोंच के सभागार में बुधवार को मेधावी छात्रों का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें अच्छे अंकों में परीक्षा उत्तीर्ण करने बाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ कोंच संदीप वर्मा ने छात्रों को संबाधित करते हुये कहा कि कठोर परिश्रम करने बाले ही अपनी मंजिल प्राप्त कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि एक छात्र के लिये सबसे पहला कार्य पठन पाठन का ही होता है, उन्हें चाहिये कि वे सबसे पहले अपना लक्ष्य साधें और फिर उसे प्राप्त करने में जुट जायें। यह तभी संभव है जब छात्र अनुशासित ढंग से अपना कार्य करे।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी एवं मंचस्थ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वाणी वंदना नवम के छात्र शिवांग गुप्ता, अग्रज, अनुज सोनी द्वारा की गई। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद् की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जालौन जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हर्ष सोनी और अपने विद्यालय में दूसरा स्थान पाने बाले अभिषेक कुमार को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया, इसके बाद अन्य छात्रों दीपेंद्र अग्रवाल, अनुराग राठौर, अनुराग सिंह, ऋषिराज श्रीवास्तव, आयुष चंसौलिया, कृष कुशवाहा, निखिल पटेल, संजय वर्मा, दीपेंद्र वर्मा, सुशील कुमार पाल को सीओ संदीप वर्मा, प्रबंधक प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, प्रधानाचार्य शिवकरन सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया। इंटर की परीक्षा में अपने स्कूल में प्रथम स्थान पर रहे प्रद्युम्नसिंह, ऋषभ मुदगिल, राजा, अभिषेक कुमार, मोहम्मद अनस, विजयकुमार गुप्ता, चंद्रशेखर, प्रवीणकुमार पटेल, अमितकुमार, आशीष पाठक, अनुजकुमार, निहाल राठौर का अतिथियों श्रीकांत गुप्त, शिवकुमार मिश्रा, माधुरी पहारिया, आनंद समरया के द्वारा सम्मान किया गया। विद्यालय के पूर्व छात्र सुमित सिंह पुत्र श्री बलवीर सिंह निवासी सलैया खुर्द के आईआईटी में 193 अंक पाकर पूरे देश मे 6868 रैंक आने पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान धीरज गुप्ता, संजीव मिश्रा, रामचंद्र, महेश, नरेश, जगदीश, शिवकुमार, अबधनरेश, शत्रुघ्न, दीपक लोहिया, सुंदरसिंह, राकेश व्यास, विनोद, कुलदीप, त्रिभुवन, अश्विनी, नवप्रभात, भूपेन्द्र, दीपक कुशवाहा, अभिषेक रेजा, शिवराम परिहार, भानुप्रकाश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र दुवे ने किया। इसी मंच के माध्यम से प्रवक्ता पद से अवकाश ग्रहण करने बाले रघुवरशरण विश्वकर्मा को भी विदाई दी गई।

Leave a comment