
उरई । कदौरा में बुद्धवार को भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष के अनुज को पुलिस ने रोड पर बिछाकर पीटा जिसके बाद क्रुद्ध भाजपाइयों ने थाने का घेराव किया ।
विवरण के मुताबिक कदौरा में भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष रविकांत शिवहरे के अनुज राज शिवहरे पुत्र रमेश चन्द्र शिवहरे अपनी मोटरसाइकिल यू0पी092क्यू 5604 से बस स्टैण्ड पर कुछ सामान खरीदने के लिए आए हुए थे \ इस दौरान उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल रोड पर ही खड़ा कर दी और समान लेने के लिये मिठाई की दुकान पर चले गए । इतने में थाना कदौरा की गाड़ी वंही पर आकर खड़ी हो गयी । बस स्टैण्ड पर अतिक्रमण की वजह से अक्सर लोग अपनी गाडियो को रोड पर ही खड़ा करके सामान लेने लगते है ।
इसी बीच दरोगा योगेन्द्र कुमार और उनके हमराही भी किसी निजी काम से वंही पर आ गए। थोड़ी देर बाद वायरलेस पर बसरेही खदान में बबाल की सूचना आ गयी । जल्दबाजी में पुलिस ने अपनी गाड़ी को हटाने का प्रयास किया मगर आगे और पीछे गाड़िया होने की वजह से पुलिस अपनी गाड़ी को नही निकाल पाई। इसके बाद अपना सामान लेकर जैसे ही राज अपनी गाड़ी के पास आये तो पुलिस ने उनको पीटना शुरू कर दिया । राज ने इसका विरोध किया मगर पुलिस ने उसकी एक न सुनी । पुलिस मारपीट करने के बाद उसको थाने ले गयी । इसकी खबर कस्बे में आग की तरह फैल गयी । भा0ज0पा0 नेताओ को जैसे ही पता चला तो सभी थाने की तरफ दौड़ लिए और थाने का घेराव कर लिया । थानेमें फोर्स नही होने की वजह से नेताओ ने खूब हंगामा काटा और विधायक कालपी से बात की । विधायक की बात पर फिलहाल पुलिस ने राज को छोड़ दिया । विधायक कालपी नरेन्द्र सिंह का कहना है कि जिस पुलिस वाले ने बगैर किसी गलती के इस प्रकार की घटना की है उसे इसकी सजा मिलेगी । सी0ओ0का सुबोध गौतम का कहना है कि मुझे इसकी जानक़ारी नही है । मैं जांच कराऊंगा और इसके बाद दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।







Leave a comment