जालौन-उरई। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर दो सटोरिये पकड़े जिनके पास से ढाई हजार रुपये की नगदी बरामद की गई।
चैकी प्रभारी शीतला प्रसाद ने मोहल्ला नया खंडेराव में गल्ला मंडी के पीछे दामोदर शिवहरे पुत्र श्याम शिवहरे को पकड़ा। जिसके पास तलाशी में दो हजार रुपये, एक पर्ची व एक पेन बरामद किया गया। वहीं मोहल्ला तोपखाना में नफीस अहमद पुत्र कासिफ खां को पकड़ा गया। जिसके पास से 500 रुपये, एक पर्ची व एक पेन बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों का चालान लिखकर उन्हें हवालात में बंद कर दिया।

Leave a comment