जालौन-उरई। ग्राम सिकरी राजा में शराब के नशे में दबंग ने एक युवक को धुन डाला। पुलिस ने बाद में आरोपी को पकड़कर कोतवाली में बंद कर दिया।
उक्त ग्राम निवासी रामसेवक ने पुलिस से शिकायत की कि गांव का ही असफाक पुत्र शमशेर खां शराब पीकर उसके दरवाजे पर आ गया और उससे गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर उसने मारपीट करनी शुरू कर दी। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर कोतवाली में बंद कर दिया।

Leave a comment