जालौन-उरई। प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार हर वर्ग के व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। जिसके तहत सरकार ने जन धन, उजाला, सौभाग्य, उज्ज्वला, जीवन ज्योति, सुरक्षा बीमा तथा इन्द्र धनुष जैसी योजनाओं का संचालन किया है। यह बात सासंद भानु प्रताप वर्मा ने खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में आयोजित दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए कहा।
सांसद भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार अब आवास योजना का पैसा भी भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर करेगी तथा अधिकारियों के अनावश्यक हस्तक्षेप को समाप्त करेगी। उन्होंने कार्यक्रम में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दिव्यांगजनों को दी। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के तहत सांसद ने जालौन विकास खण्ड के 36 तथा कुठौन्द क्षेत्र के 97 दिव्यांगजनों को 50 ट्राई साईकिल, 20 कान की मशीन, 17 व्हील चेयर, 88 बैशाखी तथा 1 वाकर वितरित किया। दिव्यांगजन उपकरणों को पाकर खुश दिखे। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शिवसिंह ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सांसद जी के कार्यक्रम मिलने में हुई देरी के कारण उपकरण वितरण में देरी हुई। भाजपा नेताओं ने दिव्यांगजनों को माला पहनाकर देकर सम्मानित किया तथा लंच पैक भेंट किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक, नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश कुमार, ब्लाक प्रमुख तिलक जाटव, बी डी ओ मनोज कुमार, सतीश सेंगर, लक्ष्मीकांत शाक्य, राजीव मिश्रा, पी के राजपूत, शैलेश गुप्ता, चन्द्रशेखर राजपूत, जे पी गुवरेले सम्मिलित थे जिन्होंने राजपाल सिंह जगतपुर अहीर, पुषपेन्द्र कुमार पहाड़पुरा, शहनाज जालौन, सागर रावतान जालौन, कौशल किशोर हीरापुर, हरीराम लहचूरा सरिता सुढ़ार, कुवंरवाई कुठौन्दा बुजुर्ग, रंजीत चुर्खीवाल जालौन, राघवेंद्र शेखपुर बुजुर्ग, वीरेंद्र कुमार समेत 133 दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए गए।

Leave a comment