उरई। स्वच्छ शक्ति रथ के माध्यम से जिले के प्रत्येक गांव में खुले में शौच के खिलाफ दुंदुभी बजाई जायेगी। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जनपद के हर गांव को खुले में शौंच मुक्त बनाना है।
उन्होंने कहा कि इसके तहत हर गांव में जहां शौचालय निर्माण कराये जायेगें वही जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जायेगा। इसी के तहत एलईडी वीडियो वाहन जिसे स्वच्छ शक्ति रथ का नाम दिया गया है। गांव-गांव में पहुंचेगें और फिल्म दिखाकर लोगों को खुले में शौंच से रोकने के लिए जागरूक करेगें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिस गांव में इस वैन का प्रदर्शन होना है उसमें पहले से मुनादी कराकर लोगों को जानकारी दी जायेगी। गांवों के लिए नियुक्त अधिकारियों की अपनी-अपनी उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Leave a comment