उरई। माधौगढ़ थाना क्षेत्र में मिहौनी के पास मोटर साइकिल टकराने से हुए हादसे में तीन युवक घायल हो गये। जिनमें से एक को हालत गंभीर होने के कारण स्थानीय अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।
बताया जाता है कि गुरुवार को दोपहर बाद पहले राहुल (21वर्ष) पुत्र बालकिशुन निवासी भगवानपुरा, दिलीप (20वर्ष) पुत्र संतराम निवासी रुद्रपुरा को साथ लेकर निकलते समय आगे जा रहे जानवर से टकराकर गिर गया। जिसकी वजह से पीछे से आ रहा राजाबाबू (25वर्ष) पुत्र सरमन निवासी रूपापुर उसकी मोटर साइकिल पर से होकर निकलकर गिर गया। तीनों घायल हो गये। जिनमें राहुल का हालत अधिक नाजुक होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ से उच्च स्तरीय अस्पताल के लि रेफर कर दिया गया।

Leave a comment