
उरई। जिला सहकारी बैंक के संचालक मंडल के लिए गुरुवार को हुए रोमांचक चुनाव में भाजपा के सभापति पद के अधिकृत प्रत्याशी उदय पिण्डारी के सिंडीकेट को शत-प्रतिशत कामयाबी हासिल हुई।
चुनाव अधिकारी उप जिलाधिकारी कालपी सतीश चंद्र द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार इसमें उरई तहसील से राकेश तिवारी, अनिल निरंजन और युद्धवीर कंथरिया। कालपी तहसील से बृजभूषण सिंह मुन्नू, जालौन सामान्य से संजय भदौरिया, जालौन पिछड़ा से अनीता गुर्जर, कोंच तहसील से उदय सिंह पिण्डारी और मनोज भान वर्मा, जालौन विशेष से सिया पाण्डेय, माधौगढ़ से लाल प्रताप सिंह। वृत्तिक क्षेत्र में कृषि एवं बैकिंग से श्याम स्वरूप मिश्रा और वित्त एवं विधि से आलोक दीक्षित निर्वाचित हुए। जबकि लेखा से हरिश्चंद्र गुप्ता पहले ही निर्विरोध निर्वाचित कर लिए गये थे। आज के परिणामों से शुक्रवार को जिला सहकारी बैंके के सभापति पद पर उदय पिण्डारी के निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है।






Leave a comment