उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र में सुढ़ार के पास वैन के गहरी खाई में जा गिरने की वजह से चालक की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
चुर्खी थाने के ग्राम दहगुवां का निवासी राहुल कुमार (25वर्ष) वैन में निबहना के विजय पाल (30वर्ष) पुत्र श्याम सिंह और नरेश कुमार (40वर्ष) पुत्र विश्राम सिंह को लेकर बुधवार को देर रात बंगरा रोड पर जा रहे थे। तभी सुढ़ार के पास राहुल को नीद आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी।
राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों लोगों को खाई से बाहर निकाला। उपचार के लिए जिला अस्पताल लाते समय राहुल की मौत हो गई जबकि घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। जालौन के कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसा ड्राइवर को नींद आ जाने की वजह से हुआ। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Leave a comment