उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के उदोतपुरा ग्राम में फाल्ट ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े लाइन मैन को बिजली का तेज करंट लग गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
लाइनमैन दिलीप कुमार पुत्र रामप्रकाश खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था। उस समय लाइन बंद थी। लेकिन विभागीय लापरवाही से उसके खंभे से उतरने के पहले ही लाइन चालू कर दी गई। जिससे वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।







Leave a comment