उरई। घर में विवाद के चलते युवक ने सल्फास खा लिया जिससे उपचार के लिए अस्पताल लाये जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
सिरसाकलार थाने के ग्राम मलथुआ के निवासी अमित कुमार (22वर्ष) पुत्र भूरे ने घर में परिवार के लोगों से कोई विवाद हो जाने पर क्षुब्ध होकर सल्फास खा लिया। नतीजतन उसकी हालत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन लाने की व्यवस्था की गई। हालत नाजुक होने की वजह से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया। उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसके प्राण पखेरू उड़ गये।

Leave a comment