उरई। कालपी थाना क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव को जगंल में फेंके जाने के गत महीने हुए वाकये में आरोपित सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विदित हो कि कालपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निवाड़ीी की रहने वाली विवाहित महिला इदरीसा (38वर्ष) का शव कालपी-सुल्तानपुरा रेलवे क्रासिंग के पास जंगल में बरामद किया गया था। मृतका के परिजनों ने संजय कुमार सहित गांव के पांच लोगों पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
इसकी छानबीन के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सुधकर मिश्र ने टरननगंज बाजार चैकी इंजार्ज मनोज कुमार गुप्ता के साथ भ्रमण के दौरान मुखबिर की सटीक सचना पर बाइपास चैराहे के पास घेराबंदी करके संजय कुमार और सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों भाइयों का चालान धारा 302 आईपीएस के तहत कर दिया गया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चायें व्याप्त हैं।

Leave a comment