उरई। राष्ट्रीय ओलमा कौसिंल के प्रदेश सचिव और बुंदेलखंड प्रभारी भाई मुबारक खान ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जिसमें पार्टी द्वारा तूफान से हुए नुकसान की तैयार सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों को मुआवजे की मांग की।
जिलाधिकारी से भेंट में मुबारक खान ने सवाल किया कि जिला प्रशासन ने अभी तक स्वयं सर्वे क्यों नही कराया है जबकि लोगों के मकान, दुकानों की टीन शैड, दीवारें आदि गिर जाने से भारी नुकसान हुआ है। दूसरी ओर बिजली के जर्जर तार एवं लचर व्यवस्था के कारण कई जगह हो चुके अग्नि कांड पर भी जिलाधिकारी के सामने आक्रोश प्रकट किया गया।
इस दौरान शौक चांदपुरी, फैजान अंसारी, तारिक अंसारी, नफीस मोहम्मद, चांद शेख, मैराज, जाकिर खान, अमित श्रीवास, रामसिंह राजपूत, वीरेंद्र सिंह परमार, सोएब, रफीक, आकिब खान, शानू, आरिफ होण्डा, फारुख हीरो आदि लोग मौजूद रहे।







Leave a comment