कोंच-urai । शिक्षकों की समस्यायें सुनने और उनके निराकरण करने की मंशा के अलावा शिक्षा की गुणवत्त में सुधार तथा आगामी सत्र के लिये अधिकाधिक नामांकन कराने की अपेक्षा के साथ बीएसए जालौन राजेश शाही ने गुरुवार को कोंच एवं नदीगांव विकास खंडों में समाधान दिवस आयोजित किये। बीएसए ने सभी शिक्षकों का आह्वïान किया कि 20 जून से पहले शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिये ठोस कार्य योजना बनायें। इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। कोंच बीआरसी में शिक्षकों ने बिल लिपिक जगतनारायण व्यास के भ्रष्टïाचार का कच्चा चिट्ठा बीएसए के समक्ष रखते हुये उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की, साथ ही पूर्व सह समन्वयक प्रदीपकुमार प्रजापति का संबद्घीकरण तत्काल खत्म कर उन्हें मूल पद पर भेजने की भी मांग की गई।
सरकार की मंशा के अनुरूप व जिलाधिकारी जालौन डॉ. मन्नान अख्तर के निर्देशन में समूचे जनपद में परिषदीय विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया को धार देने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेशकुमार शाही के मुख्य आथित्य में विकास खंड नदीगांव की बीआरसी कनासी तथा विकास खंड कोंच की बीआरसी पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुये बीएसए शाही ने कहा कि जो प्राइवेट विद्यालय मानक पर खरे नहीं उतरे हैं उनका बंद होना तय है, ऐसे में उन विद्यालयों में नामांकित छात्र/ छात्राओं का परिषदीय विद्यालयों में नामांकन करवाने प्रक्रिया तेज की जाए जिससे छात्रांकन 2018-19 में वृद्धि हो सके, साथ ही प्रत्येक एनपीआरसी टीम गठित करके प्रत्येक गांव में सम्पर्क अभियान चलाकर 20 जून के पूर्व नामांकन प्रक्रिया को शत प्रतिशत कराने का लक्ष्य बनाकर काम करें। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ विकास खंड नदीगांव के अध्यक्ष कृष्णकांत वाजपेयी ने शिक्षकों की ओर से भरोसा दिया कि उनकी मंशा के अनुरूप ही वे नामांकन प्रक्रिया पर काम करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी नदीगांव विजयबहादुर सचान ने कहा शिक्षकों का पूरा सहयोग किया जायेगा। इधर, कोंच बीआरसी में ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र निरंजन बबले, मंत्री दिनेश नामदेव ने शिक्षकों की समस्यायें गिनाते हुये उनके समाधान की अपेक्षा बीएसए से जताई। उन्होंने ज्ञापन देकर बिल लिपिक जगतनारायण व्यास और पूर्व सह समन्वयक प्रदीपकुमार प्रजापति के भ्रष्टïाचार का कच्चा चिट्ठा बीएसए के समक्ष खोलते हुये उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने तथा प्रजापति की संबद्घता खत्म कर उन्हें उनके मूल विद्यालय में भेजने की मांग की। इन मौकों पर अजय सिंह, प्रेमचन्द्र निरंजन, अखिलेश व्यास, गौरव शर्मा, राजकिशोर निरंजन, सुबोधसिंह, मीरा देवी, सुशीलकुमार निरंजन, इस्मत उल्ला खां, अनुरागकुमार निरंजन, मंत्री हरपाल यादव, इंद्रपाल सिंह गुर्जर, संदीप निरंजन, रामशरण निरंजन, रंजन गोस्वामी, रुचिर नायक, अरविंदकुमार निरंजन आदि मौजूद रहे। समेत आधा सैकड़ा शिक्षक उपस्थिति रहे।






Leave a comment