कोंच-उरई । कोतवाली पुलिस ने तीन अलग अलग मामलों में चार लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही की है। इन मामलों में दो पत्नियों ने अपने पतियों पर मारपीट का आरोप लगाया है जबकि तीसरा मामला दो सगे भाइयों के बीच जायदाद के बंटवारे को लेकर मारपीट का है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोराकरनपुर निवासी महिला गीतादेवी ने शिकायत की थी कि उसका पति कोमल पुत्र राधेश्याम उसके साथ आये दिन मारपीट करता है। दूसरी घटना टोपोर गांव की है, सीमादेवी ने भी पुलिस में शिकायत की थी कि उसका पति मंगल पुत्र सरताज उसके साथ मारपीट करता रहता है। तीसरी घटना कस्बे के मोहल्ला सुभाषनगर की है जहां जायदाद के बंटवारे को लेकर दो सगे भाई जितेन्द्र व बिष्णु पुत्रगण बलराम आपस में भिड़ गये। पुलिस ने सभी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्यवाही कर दी है।






Leave a comment